Gold Silver Price Today: अगर आप भी अभी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए सही समय है। भारत में सोना और चांदी केवल आभूषण के लिए ही नहीं बल्कि सोने में निवेश करके सुरक्षित भविष्य के लिए एक बेहतरीन प्लान भी माना जाता है। तथा भारत में त्योहारों के मौके पर कीमती धातुओं को की खरीदारी को अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसे में भारतीय बाजार में सोने की कीमत आसमान छू रही थी। लेकिन अभी हाल ही में सोने के दामों में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। यह तब होता है जब वैश्विक बाजार में उतर- चढ़ाव तथा घरेलू मांग कम ज्यादा होती है। अगर आप भी खरीदारी या सोने में निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो आपके लिए परफेक्ट समय है।
Gold Silver Price Today ताजा भाव और शुद्धता
आज सर्राफा बाजार खुलते ही सोने के दामों में नरमी देखने को मिली है। अलग-अलग शुद्धता के आधार पर सोने के औसत भाव नीचे दिए गए हैं:
• 24 कैरेट सोना: शुद्ध सोने की कीमत लगभग ₹1,59,000 से ₹1,60,500 प्रति 10 ग्राम के बीच चल रही है।
• 22 कैरेट सोना: जेवराती सोने का भाव लगभग ₹1,46,000 से ₹1,48,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।
• 18 कैरेट सोना: कम बजट वाले आभूषणों के लिए 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,19,000 से ₹1,22,000 के बीच है।
स्थानीय टैक्स और सर्राफा शुल्क अलग होने के कारण दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में इन कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।
इसे भी जानें Gold Silver price Today : सोना चांदी के कीमतों में हुआ भारी गिरावट जानिये आज 18k से लेकर 24k 10 ग्राम का कीमत
चांदी की कीमतों में गिरावट और औद्योगिक प्रभाव
चांदी के दामों में भी सोने के मुकाबले काफी गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी का औसत भाव ₹2,45,000 से ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बना हुआ है। सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों में चांदी के बढ़ते उपयोग के बावजूद, वैश्विक बिकवाली के कारण इसके भाव नीचे आए हैं।
खरीदारी से पहले ध्यान रखने योग्य बातें
अगर आप आज कीमती धातुओं की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
• हॉलमार्किंग: हमेशा हॉलमार्क वाले आभूषणों का ही चुनाव करें ताकि शुद्धता की गारंटी बनी रहे।
• मेकिंग चार्ज और GST: आभूषणों की कुल कीमत में मेकिंग चार्ज और 3% GST अलग से जोड़ा जाता है।
• सत्यापन: भुगतान से पहले अंतिम बिल का मिलान स्थानीय बाजार के ताजा रेट से अवश्य करें।